Traffic Tail

कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए उड़ाए:पीड़ित ने एफडी तुड़वाकर बैंक से विड्रोल करवाए थे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए की नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित जब अपनी कार के पास पहुंचा तो शीशा टूटा देख हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बैंक से एफडी तुड़वाकर विड्रोल करवाए थे 10 लाख रुपए

पीड़ित विक्रांत जैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी और ससुर के साथ एसबीआई बैंक से एफडी तुड़वाकर 10 लाख रुपए की नगदी विड्रोल करवाई थी। इसके बाद वह सूचना केंद्र चौराहा एचडीएफसी बैंक के बाहर अपनी कार खड़ी कर काम से चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस पहुंचे तो कार के आगे वाले गेट का शीशा टूटा हुआ मिला।

कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाश दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ले गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाश दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपए की नगदी चोरी कर ले गए।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

बदमाश डैशबोर्ड से करीब 10 लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
घटना के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुट गई।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179