Traffic Tail

अजमेर के हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी:क्रेशर संचालक के साथियों ने पीछा कर बनाया VIDEO, बदमाशों ने पीटा

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में डीजल चोरी का वीडियो बनाने वाले एक क्रेशर संचालक और उसके साथियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मांगलियावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेंदरिया के क्रेशर संचालक सौरभ रावत ने बताया-सराधना डिपो से डीजल टैंकर मंगवाया था। टैंकर चालक रास्ते में हाईवे पर एक ढाबे पर रुका, जहां 7-8 लोग टैंकर से डीजल चोरी करने लगे। इस दौरान उसके साथी वीडियो बनाने लगे तो बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कम मिलता था डीजल तो हुआ शक पीड़ित ने बताया कि वे हमेशा डिपो से डीजल टैंकर मंगवाते हैं, लेकिन कई बार टैंकर में डीजल कम निकलता था। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने कर्मचारियों को टैंकर का पीछा करने के निर्देश दिए थे। पीछा करते समय ही कर्मचारियों ने डीजल चोरी की घटना कैमरे में कैद कर ली, जिसके बाद बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179