Traffic Tail

जयपुर में ब्लैकमेल कर विवाहिता से रेप:नहाते समय बनाए अश्लील वीडियो, शेयर करने की दी धमकी

जयपुर में ब्लैकमेल कर एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नहाते समय उसके अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया। बस्सी थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बस्सी) धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं।

धोखे से फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म

पुलिस ने बताया- आंधी की रहने वाली 33 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बस्सी इलाके में एक प्रोग्राम में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल पर कॉल कर आरोपी बातचीत करने लगा। आरोप है कि जून-2025 में वृंदावन घुमाने के लिए लेकर गया। अपने फ्लैट पर धोखे से ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया।

अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल

नहाते हुए का चुपचाप अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर धमकी देकर उसका देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179