Traffic Tail

जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स को बेचने आए सिम कार्ड:अमेजन ऐप पर फ्रॉड के लिए यूज करते थे बदमाश, 6 राज्यों में पहले से शिकायत दर्ज

जयपुर में साइबर क्रिमिनल्स को मोबाइल सिमकार्ड बेचने आए तीन बदमाशों को मालवीय नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। राजस्थान सहित 6 राज्यों में साइबर फ्रॉड गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज है। अमेजन ऐप पर फ्रॉड के लिए साइबर क्रिमिनल्स इन सिमकार्ड का यूज करते हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसीपी (मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया- साइबर क्रिमिनल्स को सिमकार्ड उपलब्ध करवाने वाले आरोपी नाजिम गुर्जर (22) निवासी गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर हाल सेक्टर-17 प्रताप नगर, नरेन्द्र कुमार मौर्य उर्फ मोदी (29) निवासी शनि नगर प्रताप नगर और लोकेश कुमार (28) निवासी सावत्री विहार प्रताप नगर को अरेस्ट किया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइबर फ्रॉड के लिए सिम कार्ड उपलब्ध करवाने वाले बदमाश जगतपुरा पुलिया के नीचे आए हुए हैं। पुलिस टीम ने सूचना पर घेराबंदी कर संदिग्ध नाजिम गुर्जर, नरेन्द्र कुमार मौर्य और लोकेश कुमार को धर-दबोचा। नाजिम की तलाशी में 3 मोबाइल व विभिन्न कंपनियों की 4 सिमकार्ड मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया- वह अपने नाम से विभिन्न कंपनियां के सिमकार्ड खरीदकर साइबर क्रिमिनल्स को उपलब्ध करवाते हैं। साइबर क्रिमिनल्स इन सिम कार्ड्स का यूज कर साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देते है। अमेजन ऐप पर फ्रॉड के लिए इन सिमकार्ड का यूज किया जाता था। गैंग का मास्टर माइंड राज मीना है। वह पहले साइबर फ्रॉड में बेंगलुरु कर्नाटक से अरेस्ट हो चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग के खिलाफ राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व पाडुंचेरी आदि राज्यों में साबइर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179