राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 222 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अजमेर में कई विभागों में अफसर बदले हैं।
इनमें छह अफसरों की जगह बदल गई। वहीं, छह अफसरों को अजमेर से विदा कर दिया गया। लेकिन बाहर से अजमेर में कोई अफसर को नियुक्ति नहीं दी गई।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में सहायक कलक्टर रतन कौर को प्रोटोकॉल अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग अजमेर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
इनकी अजमेर जिले में जगह बदली
- उप निबंधक राजस्व मंडल अजमेर पद पर नियुक्त मोहम्मद सलीम खान को उपनिदेशक राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में लगाया।
- उप निबंधक राजस्व मंडल अजमेर में चेतन कुमार त्रिपाठी को विशेषाधिकारी, आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय विश्वविद्यालय अजमेर में लगाया।
- अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद निशा सहाराण को उपयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण लगाया।
- उपखंड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हिमानी को उपखंड अधिकारी सरवाड़ लगाया।
- उपनिदेशक राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान अजमेर सुनीता यादव को उप निबंधक राजस्व मंडल अजमेर लगाया।
- उपखंड अधिकारी सरवाड़ गुरु प्रसाद तंवर को उपखंड अधिकारी पुष्कर लगाया।
इनकी अजमेर से विदाई…
- महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त प्रिया भार्गव को जयपुर में लगाया।
- अजमेर विकास प्राधिकरण में भूमि अवाप्ति अधिकारी खेमाराम यादव को जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया।
- उपमहानिरीक्षक पंजीयन मुद्रांक में पोस्टेड संजू मीणा को उपखंड अधिकारी दोसा लगाया।
- अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त प्रवीण कुमार को उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरीटेज लगाया।
- गौरव कुमार मित्तल उपखंड अधिकारी पुष्कर को उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर लगाया।
- अजमेर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त सूर्यकांत शर्मा को उपखंड अधिकारी रिया बड़ी लगाया।






