Traffic Tail

भीलवाड़ा में कपड़ा व्यापारी के यहां जांच करने पहुंची DGGI:ए-वन सेल्स एजेंसी सहित चार ठिकानों पर सर्च; जयपुर-उदयपुर की टीम कार्रवाई कर रही

भीलवाड़ा में करीब 15 दिन बाद फिर से DGGI की टीम पहुंची है। इस बार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक गारमेंट के होलसेल व्यापारी के यहां टीम जांच के लिए पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के सिरकी मोहल्ले में A1 सेल्स एजेंसी के साथ ही तीन अन्य ठिकानों पर जांच की जा रही है। जयपुर-उदयपुर से आए अधिकारी यहां जांच को पहुंचे हैं। डॉक्यूमेंट चेक किए जा रहे हैं साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। यहां से टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179