Traffic Tail

जयपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:बिना हेलमेट और अवैध यात्री वाहनों पर विशेष अभियान, शहर के चारों जोन में जारी चेकिंग

जयपुर में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान खासतौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाने और अवैध यात्री वाहनों पर केंद्रित है। जयपुर शहर में चारों जोन में आज भी कार्रवाई जारी रही।

माणकचौक थाना क्षेत्र में बड़ी चौपड़ पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक नॉर्थ सरिता बडगुजर ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए समझाइश भी की।
एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक नॉर्थ सरिता बडगुजर ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए समझाइश भी की।

एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक नॉर्थ सरिता बडगुजर ने बताया- जिन इलाकों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अधिक हो रहा है, उन क्षेत्रों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बड़ी चौपड़ पर सुबह से ही कार्रवाई जारी थी।

अभियान का यह तीसरा दिन है और आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
अभियान का यह तीसरा दिन है और आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

पुलिस ने शहर को चार जोन में बांटकर अभियान चला रही है। यह कार्रवाई साउथ, नॉर्थ, ईस्ट और वेस्ट जोन में एक साथ की जा रही है। अभियान का यह तीसरा दिन है और आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179