Traffic Tail

बुजुर्ग का ATM कार्ड मशीन में अटका,गार्ड बोला-वापस चले जाओ:फिर 60 हजार रुपए खाते से निकलने का मैसेज आया, ठगों ने फंसाया

अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 60 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। बुजुर्ग को मैसेज आने पर ट्रांजैक्शन का पता चला। इसके बाद कार्ड को ब्लॉक करवाया गया। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार- पंचवटी कॉलोनी विज्ञान नगर निवासी अरुण पाल पुत्र रविंद्र पाल ने मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह सात पिपली बालाजी बिहारीगंज स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे विड्रोल करने गया था। तब उसका कार्ड एटीएम में अटक गया था।

ट्रांजैक्शन का पता लगने पर कार्ड ब्लॉक करवाया पीड़ित ने बताया कि उसने काफी मशक्कत की लेकिन एटीएम कार्ड बाहर नहीं आया। गेट पर लगे कागज पर गार्ड का नंबर लिखा हुआ था। उसे भी कॉल किया लेकिन उसने बातों में उलझाकर वापस भेज दिया।

कुछ दूर आने पर ही मोबाइल पर 10,000 और 50,000 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। वापस एटीएम गया तो गेट पर लगा गार्ड का नंबर गायब था। इस पर तुरंत एसबीआई में संपर्क कर अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179