Traffic Tail

कर्नाटक के दल ने किया वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का अवलोकन

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज के कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अब देशभर में सराहना मिल रही है। जयपुर की कचरा मुक्त बनाने में हेरिटेज निगम के विभिन्न प्लांट सहायक सिद्ध हो रहे है। मंगलवार को कर्नाटक राज्य के टाऊन पंचायत बेलूर की इंजीनियरिंग विंग ने लंगड़ियावास स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिनिधि दल ने प्लांट की सारी प्रक्रिया को जाना। हेरिटेज निगम प्रोजेक्ट अधिशाषी अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में प्रतिदिन एक हजार टन कचरे को री ड्यूज कर 12 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। इसमें डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था के तहत नगर निगम हूपर के माध्यम से कचरे को प्लांट तक पहुंचाया जाता है। जहां प्रक्रिया के तहत कचरे को रि ड्यूज कर ऊर्जा में परिवर्तित किया जा रहा है। इस प्लांट को जिंदल पावर कंपनी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बेल्लूर आए दल के कुल 17 अधिकारियों का दल शामिल रहा। इस दौरान हेरिटेज निगम महापौर के विशेषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने निरीक्षण कर कर्नाटक से आए प्रतिनिधि दल को प्लांट के संबंध में जानकारी दी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179