Traffic Tail

फसलों पर दवा का छिड़काव करते किसान की मौत:कीटनाशक मुंह में गया, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की मौत हो गई। फसलों पर छिड़काव करते हुए दवा उसके मुंह में चली गई थी। परिजन हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र के बिजारिया बावड़ी का है।

किसान राजेश कुमार मीणा मूल रूप से टोंक जिले के टोडाराय सिंह पुलिस थाने के सरू का बास गांव का रहने वाला था। फिलहाल मथानिया के बिजारिया बावड़ी में रह रहा था। यहां पर खेती किसानी का काम करता था। खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक उसके मुंह में चला गया जिसकी वजह से उसकी खेत में ही तबीयत खराब हो गई। उसे लेकर हॉस्पिटल आया गया यहां पर इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179