Traffic Tail

अजमेर में 25 साल पहले बनी 12 गुमटियों को तोड़ा:आवंटन का समय पूरा होने और जर्जर मानते हुए नगर निगम ने की कार्रवाई

अजमेर के पहाड़गंज क्षेत्र में नगर निगम ने बुधवार को 12 गुमटियों को तोड़ने की कार्रवाई की। इन गुमटियों के आवंटन का समय पूरा होने व जर्जर होने के कारण यह निर्णय किया।

इनका निर्माण रोजगार देने के लिए पच्चीस साल पहले किया गया था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता, पुलिस भी मौजूद रही।

कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।
कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया।

12 गुमटियों को तोड़ा गया नगर निगम के अधिशाषी अभियंता नरसिंह चौधरी ने बताया-साल 2001 में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार की स्कीम के तहत इन गुमटियों का निर्माण किया गया था। बाद में बेरोजगारों को इन गुमटियों का आवंटन किया गया। इनके दस साल का समय पूरा हो गया। बाद में ये जर्जर हालात में हो गई।

ऐसे में नियमानुसार इनको तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। आज अतिक्रमण दस्ता, पुलिस व जेईएन अरविंद दायमा, प्रियंका आदि जेसीबी व ट्रेक्टर सहित मौके पर पहुंचे और इन 12 गुमटियों को तोड़ा गया। मौके पर कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन समझाइश कर मामला शांत करा दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179