Traffic Tail

पिता ने साढ़े 3 महीने की बच्ची से रेप किया:दर्द से बिलख रही थी मासूम, मां ने दर्ज करवाई FIR

चित्तौड़गढ़ में साढ़े 3 महीने की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां छत से नीचे आई तो मासूम लहूलुहान हालत में पड़ी थी। सोमवार को महिला ने पति के खिलाफ बेटी से रेप करने की शिकायत दी।।

आरोप है कि 7 सितंबर (रविवार) की देर रात मां छत पर थी। इसी दौरान पिता ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर नीचे आई तो मासूम खून से लथपथ थी। दूसरे कमरे में मौजूद बच्ची के दादा-दादी की मदद से बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

पड़ोसियों ने बताया कि रविवार देर रात बच्ची की मां रोती हुई आई। बताया-उसकी बच्ची के साथ उसी के पिता ने गलत काम किया है।

पुलिस बोली- मां की शिकायत पर पॉक्सो में मामला दर्ज SSP मुकेश सांखला ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बेटी के साथ गलत काम किया है। FSL टीम ने मौके से सबूत जुटाए। मामले में अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। मां की रिपोर्ट पर पॉक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179