Traffic Tail

युवक को घर से किडनैप कर मारपीट की थी:सीकर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, स्कॉर्पियो जब्त की

सीकर जिले की दांतारामगढ़ थाना पुलिस ने घर में सो रहे युवक को किडनैप कर मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाश, युवक को किडनैप कर भारिजा रोड पर ले गए थे और उससे बेरहमी से मारपीट की थी।

पुलिस को दी रिपोर्ट में चिंटू कुमार निवासी दांतारामगढ़ (सीकर) ने बताया था कि 18 अगस्त की रात वह अपने घर में सो रहा था। दिनेश कुमार प्रजापत अपने 5-6 बदमाश साथियों के साथ स्कॉर्पियो से आया। बदमाशों ने लाठी और सरियों से चिंटू के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर भारीजा रोड पर ले गए। वहां बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चिंटू किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला जिसके बाद बदमाश भी फरार हो गए।

पुलिस की हिरासत में आरोपी और जब्त की गई स्कॉर्पियो गाड़ी।
पुलिस की हिरासत में आरोपी और जब्त की गई स्कॉर्पियो गाड़ी।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने आज दो आरोपियों को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय मावलिया और भरत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपी जीणमाता थाना क्षेत्र सीकर के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। वहीं, पुलिस ने इससे पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जो जेल में हैं।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179