Traffic Tail

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया श्री परशुराम ज्ञानपीठ का उद्घाटन*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को अग्रणी और विकसित बनाने के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय संकल्पना को साकार करते हुए अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूर्ण प्रतिबद्धता से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मानसरोवर के शिप्रापथ पर विप्र फाउंडेशन की ओर से निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ (सेंटर फॉर एक्सीलेंस एण्ड रिसर्च) भवन का उद्घाटन किया तथा जनसमूह को संबोधित किया।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमें सिखाया है कि जब भी सत्य और न्याय की शक्ति एक होती है, तो वह ज्ञान और संस्कारों का नया प्रकाश फैलाती है।यह संस्थान शिक्षा और संस्कार की गंगा बहाने के साथ ही सनातन संस्कृति और वैदिक ज्ञान का संवर्धन करेगा।साथ ही विद्या,संस्कार और सेवा की त्रिवेणी के रूप में सम्पूर्ण समाज को दिशा भी देगा।

*महत्वपूर्ण योजनाओं से पूरी होगी प्रदेश की जल आवश्यकता*

साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के आमजन की जल आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए राम जलसेतु लिंक परियोजना,यमुना जल समझौता जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर और गंगनहर के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है।उदयपुर में देवास परियोजना के तहत टनल और एनिकट के निर्माण से जल उपलब्धता को बढ़ाया गया है।साथ ही प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान के तहत प्रदेश के हजारों गांवों में जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करवाया जा रहा है।

*प्रदेश का किसान अन्नदाता के साथ ही बनेगा ऊर्जादाता*

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।अब हमारा किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बनेगा।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया गया,जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का युवा पेपरलीक का दंश झेल रहा था। तब हमारी सरकार ने आते ही पेपरलीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।युवाओं से किए वादे को पूरा करते हुए पांच साल में 4 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी।

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में आया सकारात्मक परिवर्तन*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में आए परिवर्तन को सभी ने देखा है।वहीं प्रधानमंत्री के विजन से विभिन्न अभियानों के तहत सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत अभियान,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और एक पेड़ मां के नाम अभियान से देश में सकारात्मक परिवर्तन आया है।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने भी प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए पिछले वर्ष साढ़े सात करोड़ पौधारोपण किया और इस वर्ष 11 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में गौशालाओं को मिलने वाला अनुदान बढ़ाया है।हमारी सरकार किसान,महिला,युवा और गरीब के कल्याण लिए कार्य कर रही है।साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आमजन अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए हर जरूरतमंद व्यक्ति तक केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी,विधायक गोपाल शर्मा,जेठानंद व्यास,ताराचंद सारस्वत,बालमुकुन्दाचार्य, विप्र फाउंडेशन के राधेश्याम शर्मा,सुशील ओझा,संत प्रकाश दास महाराज सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179