Traffic Tail

एक माह के भीतर करीब 250 अपराधी सलाखों के पीछे अपराधियों में मची खलबली

राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों का कोई ठिकाना नहीं बचेगा।जिले के युवा और सख्त तेवरों वाले पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कमान संभालते ही अपराधियों की कमर तोड़ दी है।महज एक माह के भीतर करीब 250 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।इनमें इनामी बदमाश,जिले में आतंक मचाने वाले शातिर अपराधी और बजरी माफिया तक शामिल हैं।इस कार्रवाई से न केवल धौलपुर में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं,बल्कि आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और गहरी हुई है।

*अपराधियों में हड़कंप,जनता में भरोसा*

एसपी विकास सांगवान की सख्त कार्यशैली ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।जिले में लंबे समय से पेंडिंग पड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाते हुए पुलिस ने दबिशें दीं और फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इन कार्रवाइयों ने यह साफ कर दिया है कि अब धौलपुर में अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
जनता खुलकर कह रही है कि अब धौलपुर की तस्वीर बदल रही है,अपराधी डर में और जनता चैन में है।

*इनामी बदमाश भी दबोचे गए*

एसपी सांगवान के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने उन अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है जिन पर इनाम घोषित था।ये बदमाश लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और अपने कृत्यों से जिले में दहशत फैला रहे थे। लेकिन सांगवान के सटीक प्लान और टीम वर्क ने इनकी भी गर्दन दबोच ली। पुलिस की यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए एक मिसाल बनी है।

*बजरी माफिया पर विकास सांगवान ने कसा शिकंजा*

धौलपुर और आसपास का इलाका बजरी माफिया की वजह से काफी समय से चर्चाओं में रहा है।खुलेआम अवैध खनन और ट्रकों की धड़ल्ले से आवाजाही ने न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाया था, बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण पर भी खतरा मंडरा रहा था। एसपी सांगवान ने इस चुनौती को सीधे लिया और बजरी माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर डाली।कई ट्रक,मशीनें जब्त की गईं और दर्जनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इससे न केवल अवैध खनन पर रोक लगी,बल्कि प्रशासन का सख्त संदेश भी पूरे क्षेत्र में फैल गया कि कानून से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

*लंबित मामलों का तेजी से निपटारा*

धौलपुर पुलिस ने उन मामलों पर भी काम किया जो महीनों से लंबित पड़े थे। चाहे वह हत्या,लूट,डकैती या फिर मारपीट और अवैध गतिविधियों से जुड़े मामले हों सभी पर गंभीरता से कार्रवाई की गई।पुलिस टीमों ने गांव-गांव जाकर अपराधियों को पकड़ने का काम किया। कई मामलों में तो पुलिस ने रात-दिन एक कर अपराधियों को दबोचने में सफलता हासिल की।

*सांगवान की कार्यशैली बनी चर्चा का विषय*

एसपी विकास सांगवान की कार्यशैली जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।वे न केवल सख्त पुलिस अफसर के तौर पर जाने जा रहे हैं बल्कि उनकी निष्पक्षता और तेजी से कार्रवाई करने की नीति ने आम जनता को प्रभावित किया है। धौलपुर के लोग कह रहे हैं कि सांगवान साहब ने दिखा दिया कि ईमानदारी और हिम्मत से काम किया जाए तो अपराधियों का सफाया नामुमकिन नहीं है।

*जनता के लिए राहत,अपराधियों के लिए चेतावनी*

इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि धौलपुर के लोगों के बीच अब एक विश्वास की लहर दौड़ गई है।लोग निडर होकर अपने कामकाज कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी है।वहीं, अपराधियों के लिए यह एक सीधी चेतावनी है कि अब धौलपुर में उनका खेल खत्म हो चुका है।

*सांगवान की प्राथमिकता अपराध मुक्त धौलपुर*

एसपी विकास सांगवान ने साफ कहा है कि पुलिस का मकसद सिर्फ गिरफ्तारियां करना नहीं है,बल्कि धौलपुर को अपराध मुक्त जिला बनाना है।इसके लिए पुलिस लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है।अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ पुलिस आम जनता को भी जागरूक कर रही है कि वे किसी भी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179