Traffic Tail

पूर्व सरपंच पर बोलेरो चढ़ा की थी हत्या, दो गिरफ्तार:एक अन्य आरोपी की तलाश जारी, गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस को दिया था दो दिन का अल्टीमेटम

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के डूमाड़ा गांव में पूर्व सरपंच की बोलेरो से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था और गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। गिरफ्तारी के बाद मामले में नई जान आई है, हालांकि, पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी छगनलाल और गुरुदयाल डूमाड़ा गांव के ही रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है, साथ ही एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।

सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर किया जाएगा। हालांकि, मामले में पूर्व में मुख्य आरोपी परमेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसके कब्जे से बोलेरो गाड़ी भी जब कर ली गई थी।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुरुदयाल डूमाड़ा गांव के सरपंच जगदेव के ताऊ है। वहीं दूसरा आरोपी छगनलाल वार्ड पंच हरदयाल का पिता है।

गुर्जर समाज की ओर से बैठक कर पूर्व सरपंच को दी श्रद्धांजलि

दूसरी तरफ शनिवार को गुर्जर समाज की ओऱ से ऊबड़ा का देवड़ा में एकत्र होकर पूर्व सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आगे की रणनीति को लेकर भी वार्ता हुई। बैठक में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा सहित गुर्जर समाज के अन्य नेता शामिल हुए।

गुर्जर समाज की ओर से ऊबड़ा का देवड़ा में इकट्ठा होकर और सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई।
गुर्जर समाज की ओर से ऊबड़ा का देवड़ा में इकट्ठा होकर और सरपंच को श्रद्धांजलि दी गई।

जानिए, क्या है पूरा मामला

अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के डुमाडा गांव में 11 फरवरी को सार्वजनिक रास्ते में अतिक्रमण का ग्रामीणों ने विरोध किया था। इस पर वार्डपंच के परिजनों ने ग्रामीणों पर बोलेरो चढ़ा दी थी, जिसमें पूर्व सरपंच गोविंद राम गुर्जर सहित तीन अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे। पूर्व सरपंच की मंगलवार रात को जेएलएल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इसके बाद बुधवार को गुर्जर समाज के लोग और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए थे। यहां देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भडाणा सहित कई गुर्जर समाज के नेता शामिल हुए थे। समाज के लोगों ने मॉर्च्युरी में 5 घंटे तक धरना दिया था। बाद में उन्होंने 2 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर अजमेर बंद करवाने की चेतावनी दी थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179