Traffic Tail

भवानीखेड़ा में दुकान के बाहर से बाइक चोरी:सदर थाने में केस दर्ज; दुकान के बाहर खड़ी की थी… कुछ देर बाद वापस लौटे तो गायब मिली

भवानीखेड़ा में बाइक चोरी होने की शिकायत सदर थाने में दर्ज कराई है। निवासी नरेंद्र कुमार जैन का कहना है कि उनकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए।

1 फरवरी को हुई थी घटना

जैन ने पुलिस को बताया कि यह घटना 1 फरवरी को हुई थी। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो बाइक वहां से गायब थी।

बाइक गायब होने पर उन्होंने तुरंत आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सदर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179