Traffic Tail

निमोद के पास पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भागी बिना नंबरी व काले शीशों वाली फॉर्च्यूनर कार को पुलिस ने किया जब्त

मेगा हाईवे पर निमोद कस्बे में पुलिस ने एक फॉचूनर गाड़ी का४ पीछा किया इस दौरान फोॉर्च्ूनर और पुरलिस की गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने फॉर्चूनर में सवार पांच
लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, कुचामन बाईपास पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। पुलिस ने फॉच्चूनर गाड़ी को रुकनेका इशारा किया, लेकिन चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाकर नाकाबंदी तोड़ दी और फरा होने की कोशिश की। इसके बाद मौलासर पुलिस ने भी नाकाबंदी की, जिसे तोड़कर फॉर्चूनर निमोद की ओर
बढ़ी। पुलिस की कई गाड़ियां उसका पीछा कर रही थीं निमोद पावर हाउस के सामने पुलिस ने फॉच्यूनर को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान फॉच्यूनर एक खंभे से जा टकराई। ओवरटेक करनेकी कोशिश में पुलिस की गाड़ी भी खंभे से टकराकरक्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रुकवाने के बाद उसमें सवार पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस थाने ले गई। पुलिस अब इन लोगों से पूछताछ कर रही है कि वे नाकाबंदी तोड़कर क्यों भागे और गाड़ी में क्या था। मौलासर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179