Traffic Tail

वार्ड 8 को एक आदर्श वार्ड के रूप में करेंगी विकसित: मधु ओझा

मेदिनीनगर (झारखंड)। जल ही जीवन है पानी की स्थायी व्यवस्था हमारा पहला कदम होगा। यह बातें वार्ड नंबर 8 की प्रत्याशी मधु ओझा ने जनसंपर्क के दौरान ने कही। मधु ओझा वार्ड 8 में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सीधे जनता से संवाद स्थापित की। इस जनसंपर्क अभियान में लोगों की समस्याएं सुनीं और विकास को लेकर अपनी स्पष्ट सोच साझा की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जलजमाव, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं से अवगत कराया। मधु ओझा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस वार्ड की प्राथमिकता में यहां की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना है और सभी का विकास सुनिश्चित करना है। मधु ने कहा कि सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है, और हर सुविधा को धरातल पर उतारना हमारा दृढ़ संकल्प है। वार्ड 8 की प्रत्याशी मधु ओझा ने कहा कि
यहां के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक योजना को तैयार की है। यदि उन्हें मौका मिला तो वे एक मिशाल कायम करेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा का मार्ग ईश्वर की कृपा और जनता के आशीर्वाद से ही सफल होता है। मधु ने सभी के विकास, स्वच्छता, बेहतर जलापूर्ति, सुगम यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए संकल्प दोहराया । कहा कि इस वार्ड की सभी समस्याओं को वार्ड वासियों के साथ विचार विमर्श कर प्राथमिकता के साथ करूंगी। 24 घंटे वे लोगों के लिए तत्पर रहेगी। वे एक टोलफ्री नंबर जारी करूंगी जिससे लोग 24 घंटे उनसे जुड़े रहेंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179