Traffic Tail

तिंवरी में बस और कार की टक्कर:हादसे में कार ड्राइवर घायल, बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित, घेवड़ा के शिवनगर में हुआ एक्सीडेंट

तिंवरी तहसील के घेवड़ा के शिवनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक निजी बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा शिव नगर स्कूल के पास हुआ, जिसमें कार ड्राइवर घायल हो गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, निजी बस जोधपुर से फलोदी की ओर जा रही थी।

बस के टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के ड्राइवर को मामूली चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बस के टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के ड्राइवर को मामूली चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अनियंत्रित होकर बस से टकराई कार

इसी दौरान चेराई की तरफ से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।हादसे में कार ड्राइवर घायल हो गया।

हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल ड्राइवर को वाहन से बाहर निकाला। बस में सवार यात्रियों को मामूली झटका लगा, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

बस में बैठे यात्रियों में किसी को भी चोट नहीं है। बस फलोदी की तरफ जा रही थी।
बस में बैठे यात्रियों में किसी को भी चोट नहीं है। बस फलोदी की तरफ जा रही थी।

सूचना मिलने पर चेराई पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारु करवाया। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179