Traffic Tail

सीकर में दो टीचर्स पर गिरी गाज, दोनों सस्पेंड:बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने के दावे का वीडियो आया था सामने; शिक्षा विभाग ने जांच में पाया दोषी

सीकर में स्कूल में नकल करवाने को लेकर बहस करती लेक्चरर्स का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में शिक्षा विभाग ने दो महिला टीचर्स को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन के दौरान दोनों टीचर्स का हेडक्वार्टर सेकेंडरी एजुकेशन डायरेक्ट्रेट, बीकानेर रहेगा।

मामला भढाडर गांव की सरकारी स्कूल का 15 फरवरी का है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने एक जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच में दोनों लेक्चरर्स को दोषी पाया गया। राजस्थान सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के डायरेक्टर सीताराम जाट ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, भढाडर स्थित गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल में पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर सुमन और जियोग्राफी की लेक्चरर बबीता को सस्पेंड कर दिया है।

एग्जाम सेंटर सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट सेंटर सुपरिटेंडेंट को तुरंत हटाया था

गौरतलब है कि गत 15 फरवरी को एक वीडियाे सामने आया था जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर भढाडर स्कूल में महिला टीचर्स नकल करवाने का दावा करते हुए बहस करती नजर आ रहीं थीं। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन ने तत्काल प्रभाव से एग्जाम सेंटर सुपरिटेंडेंट और असिस्टेंट सेंटर सुपरिटेंडेंट को हटा दिया था।

उसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में दोनों महिला लेक्चरर दोषी पाई गई। इसके बाद विभाग के डायरेक्टर ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179