Traffic Tail

किसानों के सेवक पूर्व सरपंच भंवराराम कड़वा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया नमन,

क्षेत्र में किसानों के सच्चे सेवक के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले जाने-माने नेता, समाजसेवी एवं कई बार सरपंच रहे स्वर्गीय भंवराराम कड़वा की द्वितीय पुण्य तिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों, किसानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कड़वा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए जनसेवा के संकल्प को दोहराया। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी, पूर्व उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, निवर्तमान जिला प्रमुख भागीरथराम चौधरी, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवां, टैगोर एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन पूर्णसिंह रणवां, निजी शिक्षण संस्थान एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविन्दराम शेषमां, नगरपालिका कुचामन सिटी के पूर्व उपाध्यक्ष मनोहरसिंह रूपपुरा, निवर्तमान सभापति सुरेश सिखवाल, जाट महासभा के अध्यक्ष दानाराम राठी, पूसाराम थोरी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमावत, खेमाराम रणवां, सोहनलाल सुण्डा, बेगाराम कूकणां, बुद्धाराम चौधरी, दुर्गाराम चौधरी सहित हजारों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वर्गीय कड़वा के सरल स्वभाव, किसान हितैषी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में गांव-ढाणी के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का कार्य किया और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। राजस्व राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कड़वा के साथ बिताए संस्मरण साझा करते हुए उन्हें राजनीति का चाणक्य, कुशल प्रबंधक और सच्चा जनसेवक बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कड़वा का जीवन समाजसेवा की प्रेरणा देता है और युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजहित में कार्य करना चाहिए। सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि भंवराराम कड़वा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। किसानों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा सक्रिय रहे और प्रशासन से संवाद स्थापित कर समाधान करवाते थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षशील व्यक्तित्व आज भी लोगों के दिलों में जीवित है। कार्यक्रम के अंत में कड़वा परिवार की ओर से डॉ. संगीत कड़वा ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिवारजनों में चेनाराम कड़वा, रिछपाल कड़वा, पंकज रुलानिया, हेमाराम महलां, हीराराम कड़वा, रामेश्वर कड़वा, अर्जुन कड़वा, बोदूराम कड़वा, जवाहर कड़वा एवं केसाराम कड़वा सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का समापन स्वर्गीय कड़वा के आदर्शों पर चलने और समाजसेवा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179