Traffic Tail

वेलेंटाइन-डे पर जयपुर में बजरंग-दल से जुड़े युवकों का हंगामा:डंडों के साथ घूमते दिखे युवक, लड़के-लड़कियों से नाम-पता पूछने का विरोध करने पर भागे

वेलेंटाइन डे के मौके पर शनिवार को जयपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर जमकर हंगामा हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक खुद को बजरंग दल से जुड़ा बताते हुए पार्कों में बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ करते और उन्हें धमकाते नजर आए।

ज्योतिबा फुले सर्किल के पास पार्क में विवाद

शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल के पास स्थित एक पार्क में कुछ युवक गले में बजरंग दल का पट्टा और हाथों में डंडे लेकर घूमते दिखाई दिए। वीडियो में युवक पार्क में बैठे युवक-युवतियों को टोकते और धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे उनसे नाम पूछ रहे थे और दबाव बना रहे थे।

इस पर मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध किया और युवकों से पहचान पत्र दिखाने की मांग की। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

स्थानीय लोगों ने बनाए वीडियो, नाम-पता पूछे

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने युवकों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लोगों ने उनसे नाम, पिता का नाम और पता तक पूछा और कानूनी कार्रवाई की बात कही।

नाराज लोगों ने सवाल उठाया कि पार्क में बैठे युवक-युवतियों से नाम पूछने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। विरोध बढ़ता देख सभी युवक मौके से फरार हो गए।

शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल के पास स्थित एक पार्क में कुछ युवक गले में बजरंग दल का पट्टा और हाथों में डंडे लेकर घूमते दिखाई दिए।वीडियो में युवक पार्क में बैठे युवक-युवतियों को टोकते और धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे उनसे नाम पूछ रहे थे और दबाव बना रहे थे।
शहर के ज्योतिबा फुले सर्किल के पास स्थित एक पार्क में कुछ युवक गले में बजरंग दल का पट्टा और हाथों में डंडे लेकर घूमते दिखाई दिए।वीडियो में युवक पार्क में बैठे युवक-युवतियों को टोकते और धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वे उनसे नाम पूछ रहे थे और दबाव बना रहे थे।

सिटी पार्क से भी सामने आया दूसरा मामला

इसी तरह सिटी पार्क जयपुर से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में कुछ युवक और महिलाएं, जिनके गले में बजरंग दल का पट्टा है, पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों से नाम और आधार कार्ड पूछते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान नारेबाजी भी की गई,

QuoteImage

जहां मिलेंगे बंटी-बबली, तोड़ देंगे हड्डी-पसली।

QuoteImage

वीडियो में एक युवती से झड़प करते हुए भी कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की प्रतिक्रिया नहीं, जांच की मांग

इन दोनों घटनाओं को लेकर फिलहाल राजस्थान पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इसे कानून अपने हाथ में लेने का मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179