Traffic Tail

स्नैपचैट पर दोस्ती, महिला को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी थी, गोविंदगढ़ पुलिस ने पकड़ा

गोविंदगढ़ पुलिस ने एक महिला को अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्नैपचैट पर दोस्ती कर महिला के निजी फोटो हासिल किए थे।

एसएचओ विनोद सांखला ने बताया- पीड़िता ने 10 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि कमलजीत उसके निजी फोटो का इस्तेमाल कर पैसे की मांग कर रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता की ईमेल आईडी और कॉन्टैक्ट लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर उसके रिश्तेदारों, कार्यालय और परिवारजनों को कॉल करके उसे बदनाम किया। उसने वॉट्सएप पर अश्लील और धमकी भरे संदेश भी भेजे तथा फर्जी फोटो अपलोड कर अभद्र टिप्पणियां कीं।

आरोपी लगातार फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था। इससे पीड़िता और उसका परिवार मानसिक तनाव और सामाजिक अपमान झेल रही थी ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वृत्ताधिकारी गोविंदगढ़ राजेश जांगिड़ के सुपरविजन और थानाधिकारी विनोद सांखला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने 13 फरवरी 2026 को आरोपी कमलजीत (25) को गिरफ्तार कर लिया। कमलजीत हनुमानगढ़ जिले के भिराणी थाना क्षेत्र के शेरड़ा गांव का निवासी है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब 7-8 महीने पहले स्नैपचैट पर पीड़िता से दोस्ती की थी। उसने झांसे में लेकर महिला के फोटो और वीडियो बना लिए थे, और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179