Traffic Tail

अजमेर में देर रात पान की दुकान में चोरी,VIDEO:ताले तोड़कर अंदर घुसा बदमाश, 23 हजार नगदी सहित अन्य सामान चुराया

अजमेर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। रामगंज ब्यावर रोड स्थित पान की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात चोरों ने ताले तोड़कर 23 हजार नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। दुकान मालिक की ओर से मामले की सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

देर रात चोरों ने ताले तोड़कर 23 हजार नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।
देर रात चोरों ने ताले तोड़कर 23 हजार नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया।

दुकान मालिक गौरव शर्मा ने बताया कि रामगंज स्थित ब्यावर रोड पर उसकी पान की दुकान है। देर रात एक चोर काउंटर से छलांग लगाकर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले में रखे पर्स व 23000 रुपए चोरी कर लिए।

इसके साथ ही चोर के द्वारा सिगरेट सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया। जब वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। इसकी सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। जिसमें एक चोर दुकान के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179