Traffic Tail

खाटूश्याम बाबा के दर्शन 19 घंटे बंद रहेंगे:विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार होगा; 19 फरवरी को शाम 5 बजे तक नहीं खुलेंगे पट

सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में 18 फरवरी को खाटूश्याम बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होगा। इस कारण मंदिर में भक्तों के लिए दर्शन करीब 19 घंटे बंद रहेंगे। 18 फरवरी को रात 10 बजे से 19 फरवरी शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर में पट बंद रहेंगे।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया जाएगा। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के दर्शन नहीं होंगे।

श्री श्याम मंदिर के पट 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाबा श्याम के दर्शन 19 फरवरी को शाम 5 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179