Traffic Tail

मंदिरों में चोरी करने वाली गैंग पकड़ी, दो गिरफ्तार:भीलवाड़ा से चुराई बाइक बरामद,; आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले हैं दर्ज

अजमेर के नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदात करने वाली गैंग के मुख्य सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने थाना क्षेत्र के 3 मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने गैंग ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरी के मुख्य आरोपी नया झोपड़ा, पचीपला, दईखेड़ा, बूंदी निवासी कैलाश उर्फ कालू उर्फ पप्पू पुत्र मोतीलाल और उसके साथी मालपुरा निवासी कानाराम बावरी पुत्र गोपाल बावरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में उपयोग ली बाइक भी बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि बाइक हनुमाननगर थाना, भीलवाड़ा से चुराई थी। आरोपी आदतन अपराधी है जिनके विरुद्ध कई थानों में चोरी की वारदात के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।

थाना प्रभारी बिशु ने बताया कि आरोपी चोर शातिर प्रवृत्ति के होने के कारण मंदिरों की रैकी कर चोरी करते थे और अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुंह पर नकाब बांधकर वारदात को अंजाम देते थे।

100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले

पुलिस टीम ने वारदात स्थल से मालपुरा तक लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश उर्फ कालू को पकड़ कर पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि कैलाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिलाना में 3 मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। मामले में पुलिस ने कैलाश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये था मामला

ग्राम तिलाना निवासी बालाजी मंदिर के पुजारी गोविंद वैष्णव ने बीते 2 अगस्त को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोप लगाया कि 1 अगस्त की रात को अज्ञात चोर गांव के तेजाजी मंदिर, श्रीयादे माता मंदिर और बालाजी मंदिर से सोने-चांदी, जेवरात, नगदी, दानपेटी, बर्तन व अन्य सामान चुरा कर ले गए और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़कर साथ ले गए। जिस पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशों पर व पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी बिशु के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

ये थे टीम में शामिल

थाना प्रभारी अशोक बिशु के नेतृत्व में गठित टीम में हैडकांस्टेबल श्रीराम, कॉन्स्टेबल हरमेंद्र, कॉन्स्टेबल रवि कसाना, कॉन्स्टेबल सुरेश, कॉन्स्टेबल अर्जुन, कॉन्स्टेबल विश्वास, कॉन्स्टेबल शंकर, कॉन्स्टेबल मुकेश, कॉन्स्टेबल घासीराम और सायक्लोन सेल अजमेर के अजित सिंह शामिल थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179