Traffic Tail

ट्रेडिंग-सोलर एनर्जी में निवेश का झांसा देकर 60लाख की ठगी:मोटे मुनाफे का लालच देकर वारदात, खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस

साइबर ठगों ने ट्रेडिंग और सोलर एनर्जी में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित हरीश, निवासी काला कुआं, ने इस संबंध में साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि उसने रिलायंस से जुड़े एक निवेश कार्यक्रम की जानकारी पढ़ी थी। इसी के बाद उसकी बातचीत फोन के जरिए आंध्र प्रदेश में सोलर निवेश से जुड़े अर्घ्य होल्डर हलधर नामक व्यक्ति से हुई। बाद में कथित तौर पर उसे एक वित्तीय निवेश मैनेजर से भी बात कराई गई।

मोटे मुनाफे का लालच देकर वारदात

हरीश के अनुसार, इसके बाद आरोपियों से उसकी फोन और व्हाट्सऐप कॉलिंग के जरिए लगातार बातचीत होती रही। आरोपियों ने उसे भरोसे में लेकर निवेश पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने को कहा।

खातों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पीड़ित ने बताया कि उसने 6 दिसंबर 2024 से 24 नवंबर 2025 के बीच आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में अलग-अलग किश्तों में कुल 60 लाख रुपए जमा करा दिए। जब उसने बाद में निवेश की राशि और मुनाफे के बारे में संपर्क किया, तो आरोपियों ने रुपए लौटाने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ठगों की पहचान व खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179