Traffic Tail

अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि खान विभाग सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतर्कता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पाली जिले में खान विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों (एक अप्रेल 2022 से 31 दिसम्बर 2025) में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध कुल 67 प्रकरण दर्ज किये गये। इनमें 49 प्रकरणों में पेनल्टी वसूली गई है और 18 प्रकरणों में वसूली की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। पाली में बजरी माफियाओं के खिलाफ भी निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य केसाराम चौधरी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का खान एवं पेट्रोलियम मंत्री की ओऱ से जवाब दे रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि पाली में बजरी खनन के लिए 511 लीज तथा 54 क्वारी लाइसेंस चल रहे हैं।

इससे पहले विधायक चौधरी के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पाली में स्वीकृत खनन पट्टों एवं क्वारी लाईसेंस का खनन पट्टाधारियों/क्वारी लाईसेंसधारियों के नाम सहित स्‍थानवार विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने पाली में विगत तीन वर्षों (एक अप्रेल 2022 से 31 दिसम्बर 2025) में अवैध खनन के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफ.आई.आर. का पुलिस थानावार एवं अवैध खननकर्ता के नाम सहित विवरण सदन की मेज पर रखा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179