Traffic Tail

जोधपुर में ज्वेलर से 4 किलो चांदी ठगी:1 महीने बाद भी नहीं किया पेमेंट, फोन स्विच-ऑफ; रिपोर्ट दर्ज

जोधपुर में एक चांदी का काम करने वाले व्यापारी से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी वासुदेव ने कहा कि कारीगर मुकेश ने मुझे विश्वास में लेकर 4 किलो 183 ग्राम शुद्द चांदी ली थी लेकिन पेमेंट नहीं किया। जब वासुदेव ने आरोपी कारीगर मुकेश को फोन किया तो उसने फोन बंद कर लिया।

जोधपुर के घोड़ों का चौक के व्यापारी वासुदेव ने कारीगर मुकेश के खिलाफ चांदी ले जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। वासुदेव ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि उनकी भाटी मार्केट घोड़ों का चौक में राम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। वह वहां करीब 20-25 सालों से चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। इसके चलते वासुदेव की पहचान आगरा के कारीगर मुकेश से हो गई।

29 दिसंबर की सुबह 11 बजे उनकी दुकान पर आरोपी मुकेश आया और चांदी का माल लेकर गया, इसके बदले 1 जनवरी को पेमेंट देने का बोलकर गया, लेकिन उसके बाद फोन स्वीच-ऑफ कर दिया। मामले में व्यापारी की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179