Traffic Tail

जयपुर में ओवर स्पीड कार का कहर, VIDEO:पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, मॉल की दीवार में जा घुसी

जयपुर में ओवर स्पीड कार 5 गाड़ियों को टक्कर मारते हुए मॉल की दीवार में घुस गई। कार दोपहर 1 बजे रेड लाइट पर अनियंत्रित होकर मॉल के सामने खड़ी तीन बाइक और 2 कार को टकक्कर मार दी। एक्सीडेंट में दो लोगों के मामूली चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ कर पिटाई कर दी। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।

घटना गुरुवार दोपहर 1 बजे टोंक रोड के किसान मार्ग स्थित रेड लाइट की है। सूचना पर पहुंची एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों को हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया। कार बापू नगर निवासी राजेश खण्डेलवाल की है।

सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) के ASI ईश्वर सिंह ने बताया- कार बजाज नगर की ओर से सांगानेर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान किसान मार्ग पर किसी वाहन को बचाने के चक्कर में ओवर स्पीड कार अनियंत्रित हो गई। मॉल के बाहर दो कार और तीन बाइक्स को चपेट में ले लिया। टक्कर मारते हुए पांचों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कार महिमा मगनेस मॉल की रेलिंग व दीवार से टकराने के बाद रुकी।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर से मारपीट की कोशिश भी की। पुलिस ने भीड़ को हटाकर ट्रैफिक को चालू करवाया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179