Traffic Tail

जल वायु टावर में उत्साह,उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित विविध मनोरंजक गतिविधियों का हुआ आयोजन

जयपुर के बोयतावाला स्थित एयरफोर्स नेवल हाउसिंग बोर्ड की जल वायु टावर सोसायटी में गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास,उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर सोसायटी परिसर राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर नजर आया।

सोसायटी की प्रबंधन समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष विशेष रूप से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें सोसायटी के रहवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खेल भावना और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।आयोजन के तहत टेनिस,बैडमिंटन,पिकलबॉल,कैरम एवं शतरंज जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,जिनमें प्रतिभागियों ने अपने कौशल,अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

टेनिस प्रतियोगिता में विशाल एवं तेजेन्द्र की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पिकलबॉल युगल प्रतियोगिता में सौरभ पारीक एवं नरेन्द्र सिंह शेखावत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुरेश हुड्डा एवं सुरेन्द्र कुमार विजेता रहे, जबकि कैरम प्रतियोगिता में सुखवीर सिंह शेखावत एवं सतपाल गुर्जर की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा पिकलबॉल एकल मुकाबलों में नरेन्द्र सिंह शेखावत ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
शतरंज (पुरुष वर्ग) में रोशनलाल विजेता रहे, वहीं महिला शतरंज प्रतियोगिता में प्रीति गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

मुख्य समारोह के दौरान तिरंगा फहराया गया, लजिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत हुई। इस अवसर पर सोसायटी के रहवासियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सामूहिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया,जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक सहभागिता और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समारोह के समापन पर आयोजित सम्मान समारोह में सभी खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उपविजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सोसायटी प्रबंधन समिति ने सभी प्रतिभागियों,आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से सामुदायिक एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179