Traffic Tail

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताए G-RAM-G के फायदे, कहा इससे रोजगार के समान अवसर मिलेंगे

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि विकसित भारत G-RAM-G अधिनियम का मूल उद्देश्य देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की भावना,अधिकार और अवसर पहुँचाना है।यह अभियान केवल सरकार का नहीं,बल्कि जन-जन की सहभागिता से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है।भागीरथ चौधरी ने यह बात मंगलवार को भाजपा अजमेर देहात द्वारा मसूदा में आयोजित जिला सम्मेलन एवं जनजागरण कार्यक्रम तथा भाजपा अजमेर शहर के सुरसुरा मंडल में आयोजित विकसित भारत G-RAM-G जनजागरण कार्यक्रम में सहभागिता के दौरान कही।कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों,युवाओं,महिलाओं और आम नागरिकों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।किसान सम्मान निधि,महिला सशक्तिकरण योजनाएँ,युवा रोजगार के अवसर, बुनियादी ढाँचे का विस्तार और गरीब कल्याण योजनाएँ आज भारत के विकास की मजबूत नींव बन रही हैं।
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचाएँ,ताकि प्रत्येक नागरिक इस परिवर्तनकारी यात्रा का सहभागी बन सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179