Traffic Tail

जनसुनवाई में जनता से सीधे संवाद में बोलीं दिया कुमारी पारदर्शिता और गति से होगा समाधान

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर नागरिकों से सीधे संवाद साधा।प्रदेशभर से आए नागरिक अपनी समस्याएं और निवेदन लेकर वहां पहुँचे।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेयजल सप्लाई में अनियमितता,सड़कों की मरम्मत,बिजली,नाली,विद्युत आपूर्ति में अवरोध एवं शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों को विस्तार से रखा।दिया कुमारी ने प्रत्येक नागरिक की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।साथ ही उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि होने का सर्वोच्च दायित्व है।

इस अवसर पर एक सज्जन ने अपनी पुस्तक का विमोचन भी उपमुख्यमंत्री से करवाया।साथ ही उपस्थित लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित जनसुनवाई से जनता को अपनी बात रखने और समस्याओं का समाधान पाने का सीधा अवसर मिलता है।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी एवं त्वरित कार्यवाही है ताकि प्रत्येक नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से पहुँच सकें।साथ ही दिया कुमारी ने कहा कि “आमजन की समस्याओं का समाधान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की वास्तविक सफलता है।”

दिया कुमारी हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित करती हैं,जिससे प्रदेशभर से लोग सीधे संवाद कर अपनी समस्याएँ उनके समक्ष रख पाते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179