Traffic Tail

चोरी के मामले में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार:पांच मंदिरों में की थी चोरी, मूर्ति और सोना बरामद, चोरी का माल खरीदने वाले को भी पकड़ा

जोधपुर की लूणी थाना पुलिस ने पांच मंदिरों में चोरी के मामले में 6 माह से फरार चल रहे आरोपों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है । आरोपियों के कब्जे सेरी की गई मूर्ति नगद रुपए और सोना बरामद किया है।

लूणी थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 20 फरवरी 2025 को लूणी थाना क्षेत्र के चाली निवासी श्रवणदास पुत्र धन दास ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनके गांव चाली में करणी माता मंदिर, ठाकुर जी के मंदिर और महादेव मंदिर में 19 फरवरी को रात करीब 1 से 2:00 बजे के बीच चोरी की गई है। चोरी की वारदात करने वाले शख्स सीसीटीवी में कैद हो गया है।

चोरी का माल बरामद

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो उसकी पहचान लक्ष्मण राम (23) पुत्र डालाराम पटेल निवासी घाना भाद्रजून जिला जालौर के रूप में हुई। इस पर लक्ष्मणराम को बालोतरा से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से ठाकुर जी के मंदिर में चोरी की गई मूर्ति को बरामद किया गया । माता के मंदिर से गले से निकल गए ₹4000 नगद और 6 ग्राम सोना भी बरामद किया गया। लक्ष्मण राम की जानकारी पर चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी गोमाराम पुत्र मांगीलाल निवासी टीकमगढ़ बालेसर जोधपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण राम के खिलाफ चोरी और नकबजनी के अलग-अलग थानों में 11 केस दर्ज हैं। वहीं गोमाराम के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और मारपीट के 4 मामले दर्ज है। लक्ष्मण राम चोरी करने से पहले क्षेत्र की रेकी करता और उनके एक साथी बाहर निगरानी करता। अन्य लोग मकान मंदिर आदि में घुसकर वारदातों को अंजाम देते हैं । आरोपी अपने शोक और मौज मस्ती के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179