Traffic Tail

बिजौलिया में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:एक की पहचान दस्तावेजों से हुई, दूसरा अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

बिजौलिया क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग – अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पहली घटना तिलस्वा नाथ मंदिर परिसर के बाहर शिव चौक की है, जबकि दूसरी घटना कांस्या पेट्रोल पंप के सामने बस स्टैंड क्षेत्र की बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए शवों को पीएचसी कांस्या भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसआई नरेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि मंदिर परिसर के बाहर शिव चौक पर बने चबूतरे पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति मौके पर रजाई में लिपटा हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 50–55 वर्ष है l

मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले।

इसी दौरान पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि कांस्या गांव में पेट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति बस से उतरकर बैठा था, जो वहीं बेसुध हो गया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड व पहचान पत्र मिले, जिनसे उसकी पहचान मूलदास (41) पिता सोहन दास रंगास्वामी निवासी मौकाम सिंह जी का खेड़ा, गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर परिजनों से संपर्क कियाl चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों में से एक की पहचान हो चुकी है, जिसके परिजन पहुंच रहे हैं, जबकि दूसरे अज्ञात शव की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179