Traffic Tail

जयपुर में पुलिस ने 33 बदमाशों को पकड़ा:संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, हार्डकोर और फरार बदमाशों के लिए धरपकड़ अभियान चलाया

जयपुर की भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने आज एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी संदिग्ध नागरिक, हार्डकोर अपराधी और फरार बदमाशों के लिए धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 33 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने जानकारी दी कि यह पूरी कार्रवाई पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के निर्देशन में की जा रही है। इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह और एसीपी शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा ने की।

टीमें गठित कर अपराधियों पर निगरानी रखी गई

थानाधिकारी भट्टाबस्ती उप निरीक्षक हरिओम सिंह के नेतृत्व में कई टीमें गठित कर अपराधियों पर निगरानी रखी गई। फिर दबिश देकर गिरफ्तारियां की गईं। पुलिस ने पहले से संदिग्ध लोगों की गतिविधियों और दिनचर्या पर निगरानी रखी और उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।

33 लोगों को गिरफ्तार किया गया

इस ऑपरेशन में 33 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जिनमें विभिन्न राज्यों से आए और भट्टाबस्ती इलाके में रह रहे संदिग्ध व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त हुए और स्थानीय लोगों को राहत की सांस ली है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179