जयपुर राजधानी में ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर जोन क्षेत्राधिकार में राजापार्क में दिनों-दिन वृहद बिल्डिंगों की श्रृंखला बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाना मुश्किल ही नामुमकिन होता जा रहा है जिससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ेगी साथ ही आमजन को खुली श्वास लेना भी चुनौतीपूर्ण हो जायेंगा।

(1) आपको बतादे मालवीय नगर जोन में “जवाहर नगर पुलिस थाने के सामने कॉर्नर आवासीय भुखण्ड” पर दुकानों का निर्माण जोरो-शोरों से संचालित है जिसकी शिकायते जोन में भी पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं होने के चलते वर्तमान समय में यहां पर फिनिशिंग कार्य बदस्तूर जारी है सुत्रो के मुताबिक मालवीय नगर जोन के बिल्डिंग शाखा के अधिकारी उक्त निर्माण पर पहुंचे लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर निर्माण बेलगाम जारी है कार्रवाई का सच तो सिर्फ बिल्डिंग शाखा के अधिकारी ही जाने।
(2) आपको बतादे ठीक इसके समीप “व्यास मार्ग प्लाॅट संख्या 281 के पास” वृहद बिल्डिंग का निर्माण जोरो-शोरों से संचालित है इसमें सेटबेक का गंभीर वायलेशन किया जा रहा है सुत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणकर्ता की बाहुवलिता व ऊंची रसुखात के चलते मालवीय नगर जोन भी कार्रवाई के नाम पर महज आंख-मिचौली करता नजर आ रहा है।
(3) रामगली नम्बर 4, भुखण्ड संख्या 268 में अनुमति का साइन बोर्ड तो लगा हुआ है लेकिन यह अनुमति की लिखावट निर्माणाधीन बिल्डिंग को देखते ही सत्यता स्पष्ट हो जाती है सेटबेक व अनुमति के विपरीत बन रही बिल्डिंग पर मालवीय नगर जोन की खामोशी क्यों?
(4) भुखण्ड संख्या 38,रामगली नम्बर-6 में जीरो सेटबेट पर बन रही बिल्डिंग की शिकायते जोन में कई बार हुई,सुत्रो के मुताबिक पडोसियों ने भी उक्त निर्माण की शिकायते जोन में की थी इन सबके बावजूद भी उक्त बिल्डिंग पर कार्रवाई ना होना अपने-आप में अजीबो-गरीब स्थिति पैदा होती है आपको बतादें उक्त बिल्डिंग में फ्लेटो का निर्माण बदस्तूर जारी है या फिर यह कहें निर्माणकर्ता की बाहुवलिता के सामने नगर निगम के बिल्डिंग बॉयलाज का कोई महत्व ही नहीं है।







