Traffic Tail

उदयपुर में बाइक चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:दुकान के बाहर से चुराई थी मोटरसाइकिल, तीन गाड़ियां बरामद की गईं

उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए तीन बाइक बरामद की है। थानाधिकारी रतन सिंह ने बताया- आरोपी वाजिद पुत्र अहमद खान निवासी दीवान शाह कॉलोनी पटेल सर्कल को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया- प्रार्थी खांजीपीर निवासी मोहम्मद जाकिर ने दो दिन पहले अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उसकी दुकान के बाहर से दिनदहाड़े कोई स्प्लेंडर बाइक चोरी कर ले गया।

इधर, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी में आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी से चोरी की 2 अन्य बाइक टीवीएस व सुपर स्प्लेंडर भी बरामद की है। आरोपी से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस आगे जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179