Traffic Tail

अजमेर में टायर फैक्ट्री की लगी आग, VIDEO:लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं; एक घंटे बाद बुझाई जा सकी

अजमेर के अर्जुनपुरा में ख्रालसा पेट्रोल पम्प के पास टायर फैक्ट्री के बॉयलर में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सूचना के बाद दमकल मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान फॉम का उपयोग भी करना पड़ा। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। ग्राम पंचायत केसरपुरा के पास अनादि एंटरप्राइस आयल फैक्ट्री में पुराने टायरों के निपटारा का काम होता है।

यहां पुराने टायरों से निकलने वाले तेल के स्टॉक टैंक बॉयलर में दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची मांगलियावास थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। सूचना के बाद दमकल ने आग बुझाना शुरू किया।

आग बुझाती दमकल व मौजूद अधिकारी।
आग बुझाती दमकल व मौजूद अधिकारी।

आग तेज होने के कारण फॉम का उपयोग किया नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश फुलवारी ने बताया- पहले सेदरिया और बाद में अजमेर से दमकल भेजकर आग पर काबू पाया। आग तेज होने के कारण फॉम का उपयोग किया। अब आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179