Traffic Tail

तेज रफ्तार ट्रेलर ने 8 लोगों को रौंदा,चार की मौत:भारतमाला हाईवे पर पलटे ऑटो को उठा रहे थे, पिकअप को भी टक्कर मारी

बीकानेर में ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 4 घायल हो गए। एक्सीडेंट नापासर थाना क्षेत्र में भारतमाला हाईवे पर देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर गुरुवार देर रात 12 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, देशनोक-नौरंगदेसर मार्ग पर देर रात ऑटो पलट गया था। ऑटो को उठाने के लिए पिकअप को बुलाया गया था। इस दौरान घटनास्थल पर आठ लोग मौजूद थे।

सभी लोग ऑटो को खड़ा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारते हुए इन लोगों को रौंद दिया।

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल लाया गया। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर फरार हो गया।

भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारी।
भारतमाला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो और पिकअप को टक्कर मारी।

इनकी हुई मौत हादसे में राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट निवासी लूणासर (चूरू), सुनील पुत्र लिच्छूराम गोदारा निवासी बादडिया (चूरू), सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई निवासी रासीसर (बीकानेर) और राजेश पुत्र पूरणमल जांगिड़ निवासी झीनी (झुंझुनूं) की मौत हो गई।

महिला समेत चार घायल घायल जोधपुर के सालावास निवासी इंद्र सिंह, चूरू के राजलवाड़ा निवासी ताराचंद, बादडिया निवासी परमेश्वर और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

हादसे में घायल इंद्र सिंह का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
हादसे में घायल इंद्र सिंह का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

घायल बोला- उछलकर डिवाइडर की तरफ गिरा ASI किशन सिंह के अनुसार, इस हादसे में घायल इंद्र सिंह ने बताया कि मैं गांधीनगर की तरफ से आ रहा था। हाईवे पर ऑटो पलटा हुआ था। ऑटो वाले ने लाइट दी तो मैं रुक गया। हम ऑटो को उठाने का प्रयास कर रहे थे, तभी स्पीड में आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

इंद्र सिंह ने बताया कि वहां दो से तीन गाड़ियां और खड़ी थीं, जो चपेट में आ गईं। मैं उछलकर डिवाइडर के तरफ गिरा, जिससे बच गया, नहीं तो ट्रेलर मेरे ऊपर आ जाता।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179