Traffic Tail

फतेहपुर में लूट का आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और बाइक बरामद, ताजसर जा रहा था युवक

फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक और फोन लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर को दर्ज हुई एक शिकायत के आधार पर की गई।

कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि आबिद अली पुत्र इकबाल लुहार निवासी फतेहपुर ने 23 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आबिद ने बताया कि बुधवार को जब वह फतेहपुर से ताजसर गांव जा रहा था, तभी रास्ते में दो लड़कों ने उसे रोककर हमला किया और उसका फोन व बाइक छीन ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम ने गहनता से जांच करते हुए कार्रवाई शुरू की।

अथक प्रयासों के बाद, पुलिस टीम ने शुक्रवार को लूट के मास्टरमाइंड साजिद पुत्र असगर को चूरू से दस्तयाब किया। साजिद वार्ड नंबर 27, फतेहपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई बाइक और फोन भी जब्त कर लिया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179