Traffic Tail

अनिस्तारीत संपत्तियों को लेकर जल्द नीति लाएगा राजस्थान आवासन मंडल

राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय में शुक्रवार को मंडल की 253 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं मंडल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में अहम फैसलों का अनुमोदन हुआ।

बैठक में मंडल अध्यक्ष द्वारा बुधवार नीलामी व प्रीमियम संपत्तियों की नीलामी को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया को आमजन का भरोसा बताया गया।श्री पृष्टी ने बताया की मण्डल द्वारा नवम्बर माह में किये गये ऑक्शन से अलवर ,जोधपुर एवं जयपुर में कुल 81 सम्पत्तियों से लगभग 317 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने मिशन मोड में भूमि चिन्हांकन कर नई आवासीय योजनाएं शुरू करने और ड्रोन सर्वे के निर्देश भी दिए। इसी के साथ ही उन्होंने आरएफ़एसडीएल के माध्यम से मण्डल की कई वर्षों से शेष संपत्तियों की स्टडी करवाकर उनके समयबद्ध निस्तारण की पालिसी लाने के निर्देश भी दिये ।

बैठक में बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर एवं शासन सचिव, बजट राजन विशाल की उपस्थिति में विभिन्न आवासीय योजनाओं के विकास कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

अतिक्रमण हटाने को लेकर मण्डल सख़्त प्रवर्तन शाखा होगा जल्द गठन
मण्डल अपनी सम्पत्तियों की रक्षा एवं अतिक्रमण की रोकथाम के लिए जल्द ही प्रवर्तन शाखा का गठन करने जा रहा है । जिसके प्रस्ताव का अनुमोदन मण्डल अध्यक्ष द्वारा बोर्ड बैठक में किया गया । इसके पश्चात् प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाएगा । प्रवर्तन शाखा में विभिन्न पदों पर कुल 51 पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत होंगे ।

आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने निर्णयों की त्वरित क्रियान्विति व लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मण्डल की सम्पत्तियों का सीमाकंन कर साइनेज, फेंसिंग तथा आवश्यकतानुसार चारदीवारी करवा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में मण्डल के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर राजन विशाल, मण्डल सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ अशोक कुमार , मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल,टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव वित्तीय सलाहकार केसी कुमावत सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179