Traffic Tail

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार:कार्टून को एडिट कर भगवान और महापुरुष के बीच दिखाया था झगड़ा

सोशल मीडिया पर दो भगवान और एक महापुरुष के कार्टून में झगड़ा दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। डीग जिले के मनौता खुर्द निवासी मनीष ने इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। इसके बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था।

थाना अधिकारी मनीराम ने बताया कि मनीष कुमारर्द ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाली वीडियो पोस्ट की थी। वीडियो भगवान और एक महापुरुष के बीच झगड़ा दिखाया गया था। जिससे लोगों में काफी रोष हो गया था। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ने की भी आशंका थी। जैसे पुलिस के सामने ये वीडियो आया तो युवक के बारे में पता किया गया।

युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल किया जब्त

युवक का पता लगने के बाद एक पुलिस की टीम मनौता खुर्द भेजा गया। युवक अपने घर मौजूद मिला। जिसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया। युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक ने अपने ही मोबाइल से वीडियो को एडिट कर वह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। लोगो पुलिस की इस कार्रवाई से शांत हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179