जयपुर के आमेर थाना इलाके में देर रात बाइक से सड़क पार रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। बाइक और कार में हुई भीषण भिड़ंत से कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल युवक को स्थानीय लोग एसएमएस लेकर गए लेकिन खून अधिक बहने से युवक की मौत हो गई। डैड बॉडी को परिजनों ने एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया हैं। आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
स्थानीय निवासी दीपक सैन ने बताया कि दिल्ली रोड पर दायाला की ढाणी के सामने बाइक से रोड क्रॉस कर रहे ग्यारसीलाल सैनी निवासी दायाला की ढाणी के तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर से जा भिड़ी। बाइक सवार युवक टक्कर लगने से 10 फीट से अधिक उछला और सड़क पर गिरा। मृतक ग्यारसीलाल सैनी के सिर और अन्य जगहों पर गम्भीर चोट आई। दुर्घटना के दौरान कार चालक के भी चोट आई। स्थानीय लोग बाइक चालक को लेकर एसएमएस के लिए रवाना हुए। लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस की डैड बॉडी को परिजनों ने एसएमएस की मॉर्चरी रखवा दिया हैं।
बस बॉडी कारखानों के चलते सड़क पर बसों का जमावड़ा
दिल्ली रोड पर बस बॉडी कारखाने हैं जिस के कारण यहां पर मुख्य मार्गों पर बस खड़ी रहती हैं। ऐसे में लोगों को यहां से निकलने में भारी परेशानी होती हैं। जैसे की ट्रैफिक खुलता है लोग तेज गति से वाहन दौड़ान शुरू कर देते हैं जिस से आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार पुलिस प्रशासन को इस की लिखित शिकायत दी लेकिन कोई एक्शन नहीं होता।






