Traffic Tail

राजसमंद में बेटी की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार:गला काटकर की थी हत्या, वारदात के बाद उदयपुर भाग निकला था

अपनी ही 15 साल की बेटी की गला काट कर हत्या करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने बेटी की हत्या के लिए उसके छोटे भाई को दूध लाने बाहर भेज दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पिता को उदयपुर से गिरफ्तार किया है।

मामला राजसमंद के खमनोर थाना इलाके का है।

खमनोर थाना इंचार्ज नरेन्द्र सिंह ने बताया- आरोपी नारायण लाल को अपनी 14 साल की बेटी जसोदा मेघवाल की हत्या के आरोप में उदयपुर के टीडी इलाके से पकड़ा है। मामले आरोपी से पूछताछ जारी है।

घटना 21 दिसंबर की है। पुलिस को दोपहर करीब 3.30 बजे मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि नेडच गांव की मेघवाल बस्ती में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की हत्या कर दी है।

जसोदा के मामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था।

इस घटना के बाद मेघवाल समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के नाम खमनोर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि आरोपी नारायण लाल मेघवाल ने अपनी बेटी जशोदा मेघवाल का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर मेघवाल समाज सहित पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है। मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने और आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग की है।

घटना के बाद मेघवाल समाज के लोगो ने उपखण्ड अधिकारी के नाम खमनोर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना के बाद मेघवाल समाज के लोगो ने उपखण्ड अधिकारी के नाम खमनोर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179