Traffic Tail

वासुदेव देवनानी की नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट देवनानी ने नितिन नबीन को कर्म प्रधान गीता भेंट कर किया अभिवादन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देवनानी ने नबीन से राजस्थान के संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा विधानसभा से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर बधाई दी। देवनानी ने नितिन नबीन को कर्म प्रधान श्रीमद् भागवत गीता की प्रति भेंट कर उन्हें पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति दिए जाने के लिए शुभकामनाएं भी दी। देवनानी ने नितिन नबीन का पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर अभिवादन किया।

मुलाकात के दौरान देवनानी ने राजस्थान विधानसभा में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न नवाचारों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और जनोन्मुखी बनाने के लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिली है तथा आमजन का विश्वास विधायिका में सुदृढ़ हुआ है।
देवनानी ने नितिन नबीन से राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर भी चर्चा की।
नितिन नबीन ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के लंबे संसदीय अनुभव, लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण तथा राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों को प्रशंसनीय पहल बताया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179