Traffic Tail

सफेद कोट में काला कारनामा करते हुए मेडिकल ऑफिसर को एसीबी ने किया ट्रेप

ए.सी.बी.मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉ पंकज छीपा मेडिकल ऑफिसर,केशव पोरवाल हॉस्पिटल भीलवाड़ा को 11लाख रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के अस्पताल (श्री सिद्धी विनायक हॉस्पीटल भीलवाडा) के मुख्यमन्त्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बिलो को नोटिस नहीं देने व अनियमितता सैटल करने व बिल पास करने की एवज में रिश्वत राशि की मांग कर आरोपी द्वारा परेशान किया जा रहा था।जिसका आज दिनांक 15.12.2025 को परिवादी को आरोपी डॉ पंकज छीपा के पास भेजकर नियमानुसार रिश्वत राशि मांग का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा 9.50 लाख रूपये डॉ कुलदीप (सीनियर डॉक्टर) के लिये एंव 1.50 लाख रूपये स्वंय के लिए रिश्वत की मांग की गई।

जिस पर एसीबी अजमेर रेंज के पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के सुपरवीजन में ए.सी.बी.भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय के नेतृत्व में आज दिनांक 15.12.2025 को नरपत सिंह चारण,पुलिस निरीक्षक,भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाडा-द्वितीय ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी डॉ पंकज छीपा हाल मेडीकल आफिसर,केशव पोरवाल हॉस्पीटल भीलवाडा को मांग के अनुसरण में 2.00 लाख भारतीय चलन मुद्रा के असल नोट एवं 9.00 लाख के डमी नोट की रिश्वत राशि (कुल 11.00 लाख रूपये) लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्जकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179