Traffic Tail

जयपुर में पकड़े गए 2.90 लाख के नकली नोट:उत्तर प्रदेश से लाए थे नोटों की खेप, पुलिस ने दबिश देकर 2 तस्करों को पकड़ा

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने रविवार रात दबिश देकर नोट तस्करी में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। चित्रकूट इलाके से पकड़े दोनों बदमाशों से 2.90 लाख रुपए के नकली नोट मिले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोटों की खेप उत्तर प्रदेश से लेकर आना बताया है।

स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया- नकली नोट तस्करी में बदमाश गोविंद चौधरी निवासी झालावाड़ और देवांश फांडा निवासी चित्रकूट नगर वैशाली नगर को अरेस्ट किया है। सीएसटी के इंस्पेक्टर रतन सिंह की टीम काे सूचना मिली की चित्रकूट इलाके में एक युवक कार में घूम रहा है, जिसके पास नकली नोट हैं। सीएसटी ने सूचना पर संदिग्ध कार को चित्रकूट इलाके में पकड़ लिया। कार सवार की तलाशी लेने पर उसके पास नकली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी कार सवार गोविंद को राउंडअप कर उसके पास मिले 1.90 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए।

गोविंद से पूछताछ में उसके साथी देवांश के पास भी नकली नोट होना सामने आया है। सीएसटी टीम ने चित्रकूट इलाके में स्थित देवांश के फ्लैट पर दबिश दी। देवांश को पकड़ उसके कब्जे से 1 लाख रुपए के नकली नोट मिले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से मिले 2.90 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि नकली नोटों की खेप सहारपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आए थे। गिरोह के शामिल बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179