Traffic Tail

प्रधानमंत्री की माताजी पर टिप्पणी का मामला:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- राहुल गांधी-तेजस्वी यादव ने हदें पार की, देश माफ नहीं करेगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि बिहार में काग्रेंस-आरजेडी ने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय है। इस कृत्य के लिए देश कांग्रेस-आरजेडी को कभी माफ नही करेगा।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार रात को वीडियो संदेश के जरिए कहा कि मां जानकी की पावन धरती, ज्ञान की भूमि और तपोस्थली बिहार में प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी का अपमान इन पार्टियों के चरित्र और संस्कार को बताता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सहित इंडी गठबंधन के नेताओं को ये हजम नहीं हो रहा है कि एक गरीब मां का बेटा देश के प्रधानमंत्री पद पर कैसे आसीन है और कैसे देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में बिठाया हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी मातृ शक्ति वंदन जैसे ऐतिहासिक कानून बना रहे है दूसरी तरफ दो शहजादे महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता दिखाते है। यह भारत की मातृ शक्ति का घोर अपमान है। बिहार के लोग समझ गए हैं कि ये इंडी गठबंधन वोट के लिए कितना नीचे गिर सकता है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179